हरिद्वार: ज्वालापुर और कनखल में चाईनीज मांझा बेचने वाले 13 दुकानदारों के हरिद्वार नगर निगम ने किए चालान
चाईनीज मांझे पर कार्रवाई को लेकर हरिद्वार नगर निगम भी जुट गई है। मंगलवार को दिनभर हरिद्वार नगर निगम की 3 टीमों ने ज्वालापुर और कनखल के बाजारों में बिक रहे चाईनीज मांझे की दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान 13 दुकानदारों के चालान काटे गए। मुख्य नगर आयुक्त वरुण चौधरी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।