दुधि: अनपरा में तेज रफ्तार स्कूटी ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, अनपरा तापीय परियोजना के संविदाकर्मी की हुई मौत
सोनभद्र के अनपरा-औड़ी-रेनुकूट हाईवे पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से साइकिल सवार संविदाकर्मी की मौत हो गई। हादसा अनपरा थाना क्षेत्र में काशी मोड़ के पास हुआ। टक्कर के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने स्कूटी चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।