चांदपुर: चांदपुर में गोकशी की घटना में वांछित अभियुक्त और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़
बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में आकोंधा मध्य गंग नहर की पटरी पर 14 अप्रैल को हुई गोकशी की घटना में वांछित चल रहे अजीम उर्फ छंगा को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मंगलवार बुधवार की रात्रि में करीब 12:00 बजे पुलिस ने घेराबंदी करते हुए अजीम को पकड़ने का प्रयास किया तो अजीम ने पुलिस पर फायर कर दिया जवाबी फायरिंग में अजीम गोली लगने से घायल हुआ है