कुलगाम आतंकी हमले पर सीएम विष्णु देव साय ने जताया दुख, परिवारों को 20-20 लाख रुपये की सहायता
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी श्रमिकों की हत्या की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे कायरतापूर्ण और हृदय विदारक घटना बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। छत्तीसगढ़ सरकार ने दोनों मृतकों के परिजनों को ₹20-20 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
#KulgamAttack #ChhattisgarhNews
#VishnuDeoSai #TerrorAttack
#BreakingNews