राघोगढ़: राघौगढ़ विधानसभा के आधा दर्जन गांवों में विधायक जयवर्धन सिंह ने लोगों से मुलाकात कर जानी समस्याएं
राघौगढ़ विधानसभा से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने विधानसभा के आधा दर्जन गांवों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। 3 अप्रैल शाम को दी जानकारी में लोगों ने शिकायती आवेदन दिए समस्याएं भी बताई। विधायक ने कुछ समस्याएं मौके पर सहमति से, कुछ अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर सुलझाई। अन्य समस्याओं पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। लोगों का हाल-चाल जाना।