मंझनपुर: सराय अकिल के निजी अस्पताल पर प्रसव कक्ष को लापरवाही का अड्डा बताने के गंभीर आरोप, जच्चा की हालत नाजुक
सराय अकिल थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जच्चा की हालत बिगड़ने पर उसे प्रयागराज के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।