थाने के सामने दुकान और फिर बैंक पर धावा: बाजना में चोरों का तांडव, दहशत में ग्रामीण
छतरपुर/ जिले के थाना बाजना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो दिनों के भीतर चोरी की दो बड़ी वारदातों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पहली घटना में चोरों ने बाजना थाना और टीआई बंगले के ठीक सामने स्थित आशीष सोनी की आभूषण दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए।
घटना से आक्रोशित बस स्टैंड के व्यापारियों ने पीड़ित के साथ थाने पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
इस वारदात को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि चोरों ने मप्र मध्य भारत ग्रामीण बैंक का ताला तोड़ दिया।
हालांकि चोर बैंक के अंदर प्रवेश करने में नाकाम रहें, जो सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दें रहें है
पुलिस स्टेशन के सामने लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि जब थाने के सामने सुरक्षा नहीं है, तो पूरे गांव की सुरक्षा भगवान भरोसे है।
ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से गस्त बढ़ाने की माँग की हैं! SP Chhatarpur Bundelkhand Wala Sklnews24 PRO Bhopal Dharmendra Thagele