नरारी कला खुर्द थाने की पुलिस ने सोन नदी के पास से अवैध बालू लदे एक हाईवा जब्त किया है. हालांकि पुलिस को देखते ही चालक फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि खनन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है. खनन विभाग के अधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.