मंझनपुर: अभ्यर्थियों की परीक्षा को मिसाल मानते हुए यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने ADM को सम्मानित किया, मंझनपुर में डीएम ने किया सम्मान
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 को निष्पक्ष, पारदर्शी और सफल ढंग से सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार गोंड को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह प्रशस्ति पत्र बुधवार को समय 3 बजे जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अपने कार्यालय कक्ष में सौंपा।