मंझनपुर: ट्रांसफार्मर की समस्या से परेशान ग्रामीणों का सब्र फूटा, मंझनपुर पावर हाउस में किया प्रदर्शन, गेट पर जड़ा ताला
तीन साल से बिजली की आंखमिचौली और ट्रांसफार्मर की बार-बार खराबी से आजिज आ चुके ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। मंझनपुर पावर हाउस पहुंचकर टेनशाह आलनाबाद गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और अधिकारियों की अनदेखी के विरोध में पावर हाउस के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। और इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम से शिकायत की है।