मंझनपुर: रिश्वतखोरी पर DFO की चुप्पी से नाराज़ DM ने बाबू को निलंबित करने के दिए निर्देश, मंझनपुर डीएम ने दी जानकारी
DFO कार्यालय में तैनात बाबू राजेंद्र का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के कई दिन बाद भी कार्यवाही नहीं होने से जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी सख्त हो गए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में बुधवार को नाराज़गी जताते हुए DFO को बाबू राजेंद्र को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूरी रिपोर्ट तत्काल तलब की है।