पीलीबंगा: गोलूवाला थाना क्षेत्र में ईंट भट्टे पर मजदूर की हत्या, 7 नामजद आरोपियों पर हत्या व एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज
गोलूवाला थाना क्षेत्र में एक मजदूर की हत्या मामला। पुलिस ने आज रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी विजेंद्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या और एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच आरपीएस अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी, वृत्ताधिकारी हनुमानगढ़ द्वारा की जा रही है।