आगरा: बैंक कर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड से ठगे गए 98,000 रुपये, साइबर सेल ने पीड़ित को पूरी रकम कराई वापस
Agra, Agra | Feb 20, 2026 कमिश्नरेट आगरा पुलिस के निर्देशन में साइबर क्राइम सेल ने बैंककर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड पॉइंट रिडीम कराने के नाम पर 23 अगस्त 2025 को ठगे गए ₹98 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए। जालसाजों ने मोबाइल हैक कर फ्रॉड किया था। त्वरित कार्रवाई में ट्रांजैक्शन फ्रीज कर पूरी रकम रिफंड कराई गई। पुलिस ने ओटीपी व कार्ड डिटेल साझा न करने की अपील की।