पेण्ड्रा: जोगीसार, सोनबचरवार और लाटा में पागल कुत्ते का आतंक, बच्चों समेत 12 लोगों को काटा, ग्रामीणों में दहशत
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जोगीसार, सोनबचरवार और लाटा गांव में पागल कुत्ते के हमले से बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए। लगातार हो रहे हमलों के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दरअसल पागल कुत्ते ने गांवों में घरों के बाहर खेल रहे बच्चों और अपने दैनिक कार्यों में लगे ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया। हमले में अधिकांश लोगों के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों मे