रावतसर: रावतसर पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस ने अवैध देशी शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है पुलिस से गुरुवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने दौराने गस्त धानमंडी के पास अवैध 86 पव्वे देशी शराब सहित राजेंद्र कुमार निवासी रावतसर को गिरफ्तार किया है रावतसर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी व्यक्ति के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है।