कटिहार: धबरोल गांव: दो पक्षों के विवाद में बीच-बचाव करने पर युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
रविवार की शाम 5 बजे एक युवक को घायल अवस्था में उनकी मां के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जो मारपीट में घायल हुआ था। घटना के बारे में घायल मो शाहनवाज की मां ने बताया कि उनका बेटा काम समाप्त कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव में दो पक्ष आपस में लड़ झगड़ रहे थे। जिसे देखकर उनका बेटा बीच बचाव करने के लिए पहुंचा।