कटिहार: भट्टा टोला में विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, घरों के ऊपर से गुजर रही तार हटाने की मांग
रविवार की शाम 7 बजे विद्युत विभाग की लापरवाही के खिलाफ लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी को तार हटाने के लिए कहा गया। लेकिन अब तक तार नहीं हटाया गया। जिसके कारण आज एक व्यक्ति उसके चपेट में आ गया। इसी घटना के कारण वे लोग प्रदर्शन कर रहे है।