कटिहार: भट्टा टोला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 35 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
रविवार की शाम 6 बजे एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जो करंट की चपेट में आने से घायल हुआ था। घटना के बारे में घायल चंदन पासवान के परिजन ने बताया कि घर का मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान वह कुछ सामान लेने के लिए छत के ऊपर गए। सामान लेकर वह जैसे ही नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए।