पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, सम्राट सरकार में पुलिस को खुली छूट दी गई है
भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सम्राट सरकार में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और पुलिस को भी खुली छूट दी गई है। मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस को कोई भी आपराधिक घटना होने पर तुरंत जवाब देने के लिए कहा गया है।