कोतमा: बिजुरी और कोतमा में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल समाप्त, लोग हो रहे परेशान
Kotma, Anuppur | Jun 11, 2026 गुरुवार को 5:00 बजे कोतमा तथा बिजुरी क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल समाप्त हो जाने के कारण यहां पेट्रोल और डीजल लेने के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि कोतमा में 6 पेट्रोल पंप में सिर्फ एक में पेट्रोल मिल रहा है वहीं बिजुरी में भी एक पेट्रोल पंप में ही सिर्फ पेट्रोल है वहीं डीजल कहीं नहीं है।