पलासी: फुलसरा गांव के एक किशोरी की शक्ति में हुई थी हत्या परिजनों ने हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग की
Palasi, Araria | Aug 3, 2024 पलासी थाना क्षेत्र के फुलसरा गांव की एक किशोरी का शक्ति थाना क्षेत्र में कुल के नीचे गुरुवार को शव मिला था. परिजनों के द्वारा शक्ति थाने में तीन नामजद और अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था. इस मामले में अभी भी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. परिजनों ने हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से की है.