उतरौला: श्री दत्त गंज क्षेत्र निवासी व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री हुई लापता, केस दर्ज
27 मार्च गुरुवार शाम 5:00 बजे थाना प्रभारी द्वारा जानकारी दी गई की श्री दत्तगंज क्षेत्र निवासी व्यक्ति द्वारा 17 वर्षीय पुत्री के गुमशुदगी की तहरीर दिया है। बताया कि वह खेत में गया था वापस आया तो घर में ताला लगाकर चाबी बगल में अलमारी में रखा हुआ था और उसकी पुत्री गायब थी। थाना प्रभारी ने बताया परिजन के तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।