उतरौला: कोतवाली उतरौला पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
24 मार्च मंगलवार शाम 4 बजे कोतवाली उतरौला पुलिस द्वारा थाना कोतावली उतरौला पर पंजीकृत धोखाधड़ी के नामित अभियुक्त अमित कुमार पाण्डेय पुत्र मंकेश्वर पाण्डेय निवासी ब्लॉक रोड नरकटियागंज थाना सिकारपुर जनपद पश्चिमी चम्पारण राज्य बिहार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्त द्वारा लोगों से सहारा इंडिया का पैसा वापस दिलाने के नाम पर पैसा लिया गया था।