उतरौला: नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सभागार में सेवा सुरक्षा व सुशासन पर सभासदों के साथ की बैठक
26 मार्च बुधवार शाम 4:00 बजे नगर पालिका परिषद उतरौला अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता ने सभासदों के साथ सेवा सुरक्षा व सुशासन पर बैठक कर सभासदों से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियां को आम जनता तक पहुंचने को कहा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां की जानकारी भी सभासदों को दी। बैठक में अन्य लोग भी मौजूद रहे।