उतरौला: लोकतंत्र सेनानी ने विद्यालय संचालक के खिलाफ तहसीलदार उतरौला को दिया ज्ञापन
26 मार्च बुधवार दोपहर 1:00 बजे उतरौला के लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने पड़रिया मिर्जापुर के नवनिर्मित राजकीय इंटर कॉलेज को 1 अप्रैल 2025 से शुरू कराने को लेकर ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013-14 में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत यहां 3.15 करोड रुपए की लागत से इंटर कॉलेज का निर्माण किया गया था जो अभी तक संचालित नहीं हो रहा है।