कांके: कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर 154 शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
Kanke, Ranchi | Oct 21, 2026 कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में बुधवार सुबह करीब दस बजे पुलिस संस्मरण दिवस पर 154 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने झारखंड समेत देशभर में शहीद हुए 154 पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।