बिजनौर: कस्बा झालू के मोहल्ला कानून गोयान में किशोर ने एक किशोर पर किया जानलेवा हमला
Bijnor, Bijnor | Jun 26, 2026 बिजनौर में हल्दौर थाना क्षेत्र के कस्बा झालू के मोहल्ला कानून गोयान में एक किशोर ने एक किशोर पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना 21 जून की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए वांछित बाल अपचारी को पुलिस ने शुक्रवार शाम 5 बजे अभिरक्षा में लिया है। पुलिस किशोर से पूछताछ कर कार्रवाई में जुटी है।