शिवगंज: SDM नीरज मिश्र को तत्काल प्रभाव से APO नियुक्त किया गया, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश
राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए उपखंड अधिकारी (SDM) नीरज मिश्र को तत्काल प्रभाव से एपीओ (Awaiting Posting Orders) कर दिया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार नीरज मिश्र को वर्तमान पदस्थापन से मुक्त करते हुए आगामी नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा में कार्मिक विभाग के अधीन रखा गया है।