➡️ #जनकल्याण_शिविर में योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित, विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके शिविर में हुई शामिल
जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय जनकल्याण शिविर का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह ऊईके कि अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में कुल 3,580 आवेदन प्राप्त हुएं
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर उनका परीक्षण किया तथा आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराई। विकासखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित जनकल्याण शिविरों में कुल 15,021 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जा रहा है। वहीं विकासखण्ड स्तरीय समापन शिविर में 3,580 आवेदन प्राप्त हुए।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने कहा कि जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, सेवा वितरण को सरल एवं प्रभावी बनाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने शिविर में उपस्थित होकर विभिन्न विभागों से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की जानकारी ली तथा अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक श्रीमती उइके ने ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और कहा कि शासन की मंशा है कि पात्र हितग्राही किसी भी योजना के लाभ से वंचित न रहें। उन्होंने नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत बैतूल की अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती इंदिरा महतो ने कहा कि इस प्रकार के जनकल्याण शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ शासन की लोकहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिविर में श्री प्रशांत गावण्डे, श्री राजेन्द्र मालवीय एवं श्री राकेश अरोरा ने भी सहभागिता करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की तथा उनके लाभों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विकासखण्ड के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तीजा पवार ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विभागों, अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जनहित में ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
43 views | Betul, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026