लालगंज: नवरात्रि में शक्ति की आराधना के साथ कन्या पूजन का विशेष महत्व है- हलिया में महंत आनंद शेखर गिरी
अंतर्राष्ट्रीय पंच दशनाम जूना अखाड़े के महंत आनंद शेखर गिरी ने बुधवार शाम 4:00 बजे महाअष्टमी के दिन हलिया में विधिवत पूजन करने के बाद कन्याओं को भोजन कराया। कहा कि छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन एवं उन्हें भोजन करना अत्यंत पुण्यदाई होता है। बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्र के नवदिनों में 9कन्याओं को नवदुर्गा का प्रतीक माना जाता है।