छतरपुर: सटई थाना क्षेत्र में महिला पर कुल्हाड़ी से किया गया था हमला,स्तन में आई थी चोट,एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
सटई थाना क्षेत्र के नंदगांव बट्टयन पुरवा की रहने वाली नन्ही बाई अहिरवार पर जमीनी विवाद के चलते कुल्हाड़ी से हमला किया गया था,जिससे उनके स्तन में चोट आई थी जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। परिजनों ने आज 30 जून दोपहर 2:00 बजे आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है।