बटियागढ़: बेलखेड़ी गांव में बाइक से गिरे पति-पत्नी,बटियागढ़ अस्पताल भेजे गए,रिपोर्ट करने थाने आ रहे थे बाइक सवार
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बेलखेड़ी गांव में बाइक सवार पति-पत्नी अनियंत्रित होकर गिर गए जिन्हें इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, अस्पताल पँहुची घायल महिला राजकुमारी ने बताया है कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से पेसो के लेनदेन में विवाद चल रहा था ,आज विवाद के बाद पति के साथ बाइक से रिपोर्ट करने बटियागढ़ आ रही थी तो गांव में मस्जिद के पास हादसा हुआ