देवबंद: देवबंद में संदिग्ध परिस्थितियों में गाड़ी वाले रथ में लगी आग,पीड़ित ने अज्ञात पर लगाया आरोप,मामले की जांच में जुटी पुलिस
देवबन्द की कोला बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में गाड़ी वाले रथ में आग लग गई। रथ स्वामी ने अज्ञात पर रथ में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित मोहसिन ने बताया वह अपना रथ बस अड्डे पर खड़ा करता है। देर रात उसके रथ में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाई गई। पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।