देवबंद: कावड़ यात्रियों को सुविधा देने को देवबंद नगर पालिका ने फ्लाई ओवर दोनों साइड लगवाई स्ट्रीट लाईट
देवबन्द से होकर गुजरने वाले शिव भक्तों की समस्या को मद्देनजर रखते हुए देवबन्द नगर पालिका ने देवबंद जेल से लेकर मंगलौर चौकी तक फ्लाई ओवर के दोनों साइड लाइटों की व्यवस्था कराई है। जिससे रात के समय कावड़ियों को आवागमन के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नही होगी। देवबंद जेल से मंगलौर चौकी तक फ्लाई ओवर के दोनों और लाइटों की व्यवस्था की गई है।