हसनपुर: आदमपुर में तेज रफ्तार कार आवारा पशु से टकराई, चालक घायल, हालत गंभीर, डॉक्टर ने किया रेफर
अलीगढ़ मार्ग स्थित चौरारा बिजलीघर के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार कार अचानक सामने आए आवारा पशु से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार सुबह एक कार अलीगढ़ मार्ग से गुजर रही।