महोबा: पुलिस कार्यालय में एसपी शशांक सिंह ने गूगल मीट पर वर्चुअल जनसुनवाई की, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Jul 2, 2026 एसपी शशांक सिंह ने पुलिस कार्यालय से गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी ऑनलाइन जुड़े रहे। एसपी ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए।