माखन नगर: तालकेसरी में क्रेडिट कार्ड से ₹82 हजार की ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया
Makhan Nagar, Hoshangabad | Aug 3, 2026
ताल केसरी निवासी एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर 82 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फरियादी कौशिक ने शिकायत दर्ज कराई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए उनके क्रेडिट कार्ड के माध्यम से रु 82हजार का ट्रांजैक्शन किया।