गुन्नौर: गांव सिंघौली कल्लू के समीप अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खंदक में पलटा, ट्रक चालक घायल हुआ
रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां बबराला मार्ग पर गांव सिंघौली कल्लू के समीप रविवार सुबह करीब 5 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक राजस्थान के जनपद हनुमानगढ़ के सांगरिया निवासी विक्रम सिंह घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकालकर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जिसके बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।