नानपारा: रुपईडीहा में पुलिस ने सुरक्षा अभियान चलाया, चप्पे-चप्पे पर निगरानी की गई, शांति बनाए रखने के दिए निर्देश
रुपईडीहा (बहराइच)। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने करने के उद्देश्य से रुपईडीहा पुलिस ने कस्बे में सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान चार प्रमुख चौराहों, नगर पंचायत क्षेत्र की संकरी गलियों तथा भारत-नेपाल सीमा स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) जाने वाले मार्ग पर सघन निगरानी के निर्देश दिए