अस्पताल चौराहा मूर्ति विसर्जन विवाद: विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष ने सीएम योगी को लिखा पत्र
बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अस्पताल चौराहा पर मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद और पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 26 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति खंडित कर गायब कर दी गई थी। विरोध के दौरान पुलिसकर्मियों और एसडीएम पर दुर्व्यवहार एवं धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की साजिश में शांति भंग की कार्रवाई किए जाने का दावा करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
Basti, Basti | Nov 5, 2026