भीलवाड़ा: यूआईटी का एक्शन जारी, 40 खाली एवं जर्जर कियोस्क जमींदोज, आर सी व्यास योजना की ग्रीन बेल्ट में हुई कार्रवाई
भीलवाड़ा। यूआईटी ने आज पीला पंजा चलाया, खाली एवं जर्जर कियोस्क कुछ ही मिनटों में मलबे में बदल गए। आरसी व्यास योजना की 60 फीट रोड पर सेक्टर 12 की ग्रीन बेल्ट में हुई कार्रवाई के दौरान करीब 40 कियोस्क ध्वस्त किए गए, इनकी हालत सार्वजनिक सुरक्षा के लायक थी, यूआईटी अधिशाषी अभियंता रामप्रसाद जाट ने जानकारी दी।