कोलेबिरा: पोगलोया मंडली में वार्षिक महिला संघ सम्मेलन संपन्न, विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने महिलाओं की भूमिका पर डाला प्रकाश
सिमडेगा के पोगलोया मंडली में आयोजित लचड़ागढ़ पास्टोरेट स्तरीय वार्षिक महिला संघ सम्मेलन में विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने गुरुवार को 3 बजे कहा कि महिलाओं में प्रेम, करुणा, त्याग और सहनशीलता जैसे गुण समाज को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने एसआईआर और जनगणना के महत्व की भी जानकारी दी। सम्मेलन में बड़ी संख्या में मसीही महिलाएं शामिल हुईं।