महाकाल मंदिर: चढ़ावे की शुद्धता के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा, वैष्णो देवी में नकली चांदी मिलने के बाद उठ रहे थे सवाल 🛕💎
देश के कुछ प्रमुख मंदिरों (जैसे वैष्णो देवी) में चढ़ावे में नकली आभूषण मिलने के मामलों के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर में दान की सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं सामने आई हैं। महाकाल मंदिर में सीसीटीवी की निगरानी में तीन सदस्यीय सुनारों की टीम और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों की मौजूदगी में आभूषणों की बारीकी से जांच की जाती है। मंदिर प्रशासक सिम्मी यादव के अनुसार, जल्द ही सोने-चांदी की शुद्धता तुरंत जांचने के लिए एक हाईटेक मशीन भी स्थापित की जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था दोगुनी मजबूत हो जाएगी।
#Mahakaleshwar #UjjainNews #MahakalTemple #SanatanDharma #Sitit24News