उज्जैन: श्रावण-भादौ मास को लेकर महाकाल मंदिर में तैयारियां तेज, प्रशासक ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण 🕉️🚶♂️
आगामी श्रावण-भादौ मास में श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने मंदिर परिसर, महाकाल महालोक और आसपास चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने दर्शन व्यवस्था, पेयजल, जूता स्टैंड, क्लॉक रूम और सुरक्षा जैसी सुविधाओं को पूरी तरह से श्रद्धालु-केंद्रित रखने तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #Sawan2026 #MPNews #Sitit24News