चिन्यालीसौड़: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ की अव्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का धरना चौथे दिन भी जारी
चिन्यालीसौड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के बाहर स्थानीय लोगों का धरना सोमवार को सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक चला। धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने जल्द ही मांगों का निस्तारण न होने पर 2 अप्रैल को मशाला जुलूस और 3 अप्रैल से क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। वहीं धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने सीएमओं से फोन पर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।