रायबरेली: लोधन के पुरवा में मामूली बात पर जीजा और साले के बीच हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक व्यक्ति को 2 से 3 लोगों के द्वारा लाठियो से पीटा जा रहा है। वीडियो के बारे में जानकारी की गई तो यह वीडियो थाना क्षेत्र हरचंदपुर के एक गांव का बताया गया है। जिसमें मामूली बात मे एक साले के द्वारा अपने जीजा को साथियों के साथ पिटाई की गई है। पीड़ित जीजा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।