हुज़ूर: पीसीसी कार्यालय के सामने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Apr 8, 2026 भोपाल में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने पीसीसी कार्यालय के सामने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला जलाकर विरोध जताया और नारेबाजी की। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रूपाली शर्मा ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान किया है|