सिरौली गौसपुर: बदोसराय कोतवाली अंतर्गत मोहदीपुर गांव में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, परिजनों में मचा कोहराम
बदोसराय कोतवाली अंतर्गत मोहद्दीपुर गांव में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पे लटकता मिला। परिजन इलाज के लिए सिरौली गौसपुर अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर के द्वारा मृत्यु घोषित कर दिया गया।मृतक अनिल वर्मा पुत्र भगौती प्रसाद ने घर के बाहर रखे टीन सेड से फांसी लगा ली है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा 18 वर्षीय पुत्र और 10 वर्षीय पुत्री अनुष्का वर्मा है।