कौंच: तिलक नगर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं और लोगों ने किया विरोध, मीटर हटवाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Konch, Jalaun | Apr 15, 2026 कोंच नगर के तिलक नगर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे महिलाओं और स्थानीय लोगों ने तहसील परिसर में विरोध किया, मोहल्ला नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अतिरिक्त आर्थिक बोझ और बिलिंग संबंधी शिकायतों को लेकर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की, प्रदर्शन के बाद लोगों ने ज्योति सिंह को ज्ञापन भी सौंपा है।