बीकानेर: डूंगर कॉलेज में मिली सुरंग से मचा हड़कंप, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
बीकानेर के सैन्य क्षेत्र के पास डूंगर कॉलेज परिसर में 10 फीट लंबी सुरंग मिलने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। सुरंग बीकानेर कैंट से करीब 250 मीटर दूरी पर मिलने के कारण पहले इसे जासूसी गतिविधियों से जोड़कर देखा गया और मिलिट्री इंटेलिजेंस भी सक्रिय हो गई। हालांकि पुलिस जांच में मामला पूरी तरह अलग निकला। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने अजय मेहरा और विजय मेहरा